चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

Dharmendra Seth              

 जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा गौतम बुद्ध इण्टर कालेज के पीछे दहिरपुर के पास  दो अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल जिसे नम्बर प्लेट बदलकर बेचने जा रहे थे, के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 220/2023 धारा 411/420/467/468/471/414 भा0द0वि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा गया।   



नाम पता अभियुक्त- 

1. करन सोनी पुत्र द्वारिका नाथ सोनी निवासी तूतीपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर। 

2. सनी सोनी पुत्र लाल जी सोनी निवासी तूतीपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर। 

आपराधिक इतिहास- 

मु0अ0स0-220/2023 धारा-411/420/467/468/471/414 भा0द0वि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण- 

एक मोटरसाइकिल HF Deluxe बिना नम्बर प्लेट 

एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर नं0-UP65CK7925 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा जौनपुर। 

2.उ0नि0 गिरीश मिश्रा. थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

3.हे0का0 प्रवेश दुबे, हे0का0 मनीष सिह हे0का0 सुधीर दुबे का0 विपिन यादव का0 कृष्णा कुमार का0 रविशंकर का0 मिथिलेश कुमार थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post