जौनपुर दिव्यांग आवास के लिये किया गया भूमि पूजन


Vijay Aggrawal

महराजगंज

जौनपुर स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कठार में मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थी का आवास बनाने के लिये ग्राम प्रधान रिंकी अवनीश सिंह द्वारा भूमि पूजन किया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में निवास कर रहे दिव्यांग लोगों को छत मुहैया कराने के लिये मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत कठार में लाभार्थी के आवास मिलने के उपरान्त ग्राम प्रधान द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर राकेश जायसवाल, राकेश सिंह, पंचायत सहायक अमित सिंह, विजय सिंह, सोनू तिवारी, अमरजीत आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post