अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी को भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा रजिस्टर्ड हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने एक दुसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।

 

 अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी को भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा रजिस्टर्ड हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने एक दुसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।

कृष्ण कुमार अग्रहरि सारनाथ वाराणसी 





*वैश्य समाज की अपनी पार्टी "हमारा समाज पार्टी" का एक अनौपचारिक बैठक वाराणसी के सारनाथ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दिनांक 29 अक्तूबर दिन रविवार को प्रातः10:30 बजे संपन्न हुई।*

         बैठक में वाराणसी महानगर की नवनियुक्त महिला मोर्चा की उपस्थित सभी पदाधिकारियों को महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव श्रीमती रेनू गुप्ता जी द्वारा सभी को माला पहना कर स्वागत किया 

         सर्वप्रथम महिला मोर्चा वाराणसी (कमिश्नरी) जोन की जोन संयोजक श्रीमती दीपमाला अग्रहरी जी ने वाराणसी महानगर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती जया केशरी को माला पहनाकर बड़े जोरदार ढंग से स्वागत व अभिनन्दन किया।






          स्वागत व अभिनन्दन की इस कड़ी में महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू गुप्ता (भूलेटन), महानगर महामंत्री श्रीमती अभिलाषा जायसवाल (सरैया), महानगर महामंत्री श्रीमती प्रिया सेठ (मैदागिन), महानगर मंत्री श्रीमती अनिता गुप्ता (लालपुर), महानगर मंत्री श्रीमती शशि अग्रहरी (लोहटिया), महानगर मंत्री श्रीमती सोनी पटवा (खोजवा), महानगर कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रहरी (पहड़िया), महानगर कार्यकारणी सदस्य श्रीमती गुड़िया गुप्ता (मुकीमगंज), श्रीमती अनिता जायसवाल (बड़ीगैबी),श्रीमती किरण जायसवाल सहित आदि पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, और सभी से आशा किया गया कि पार्टी से जुड़ी सभी महिला बहने वाराणसी महानगर महिला मोर्चा पदाधिकारी के रूप में अपने-अपने दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करते हुऐ अधिक से अधिक अन्य महिला बहनों को जोड़कर पार्टी को मज़बूत करेंगी।

         इसके साथ ही बैठक में दिल्ली स्थित भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा पार्टी का रजिस्टर्ड हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने एक दुसरे को लड्डू खिलाकर आपस मे जश्न मनाया।

          बैठक के अंत में पार्टी के वाराणसी महानगर उपाध्यक्ष श्री नंदन अग्रहरी के पिता श्री जगदीश प्रसाद अग्रहरी जी का कल दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को देहांत हो जानें के कारण सभी कार्यकर्ताओ ने अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

            *बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ' श्री रविशंकर अंगारा,'*  

*राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ' श्री भूपेन्द्र अग्रहरी, ' राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  ' श्री चंद्रभूषण गुप्ता (बबलू),'*

 राष्ट्रीय मंत्री श्री मदन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती किरण मौर्या, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीमती मुन्नी चौरसिया, राष्ट्रीय संयुक्त प्रदेश प्रभारी श्री जयप्रकाश गुप्ता, श्री संदीप जायसवाल, श्री लालचंद्र गुप्ता, श्री सर्वेश चौरसिया, श्री उमेश गुप्ता, श्रीमती वीनाज्ञानेश्वरन,श्री दिलीप गुप्ता,श्री दीपक गुप्ता,श्री पहलाद यादव, श्री पवन गुप्ता, श्री अरविंद गुप्ता,श्री राजन केशरी,श्री मनीष मोदनवाल,श्री आनंद गुप्ता,श्री शैलेश गुप्ता,श्री गणेश गुप्ता,श्री गौरव केशरी,श्री विनय महादेव,श्री अरूण गुप्ता, श्री संजीत गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित थे।

        *जय वैश्य समाज, जय हमारा समाज पार्टी*⚖️



Post a Comment

Previous Post Next Post