महासम्मेलन से मजबूत होगा मानव सेवा का भाव- दुर्गेश सिंह

 महासम्मेलन से मजबूत होगा मानव सेवा का भाव- दुर्गेश सिंह

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

दीदारगंज - आजमगढ़ 



चित्रकूट की पावन धरती पर आयोजित देवदूत वानर सेना के महासम्मेलन से मानव की भावना को और भी मजबूती मिलेगी। जिस तरह से वक्ताओं ने अपने विचार रखे वह सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। दीदारगंज क्षेत्र के चकिया स्थित अपने आवास पर यह बातें देवदूत वानर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि इसी विचार से जन्मी देवदूत वानर सेना कोविड काल में मरती हुई मनुष्यता के लिए एक संजीवनी बनी। देवदूत वानर सेना का अभ्युदय कोरोना काल में फेसबुक के जरिए हुआ। तब अंजान पीड़ितों की मदद के लिए अनजान लोग निकले, कभी एक दूसरे को जिन्होंने नहीं देखा जो कभी किसी से मिले नहीं, ऐसे लोगों की एक पूरी कतार जुड़ती चली गई। सैकड़ों यूनिट खून दिया, मेडिकल हेल्प कराई, इलाज के लिए पैसा दिया और स्वयं का अमूल्य वक्त दिया। यह उस समय चमत्कारिक था, क्योंकि मानवता लौट रही थी। ऐसी ही मानवता को हमेशा जिंदा रखने के लिए देवदूत वानर सेना आगे भी काम करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post