प्रयागराज की मंजू लता नागेश को रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
सत्येन्द्र तिवारी लाल भाई प्रयागराज
प्रयागराज। प्रयागराज की कवयित्री मंजूलता नागेश को राजकुमार जायसवाल विचार क्रांति के नेतृत्व में नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोध वीर रस के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
राजकुमार जायसवाल विक्रांति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से सैकड़ो प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी जिनमे 175 श्रेष्ठ साहित्यकारों को रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है। नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मानित किया गया है, जिसमें मंजू लता नागेश को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी रचनाएं राष्ट्र प्रेम, अच्छे समाज, प्रकृति के परिवेश से जुड़कर लिखती रहती है।
इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता मे पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
मंजू लता नागेश के चयन होने पर नमो फाउंडेशन सिंगरौली के जिला मंत्री व आयोजक राजकुमार जायसवाल विचार क्रांति ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया है। मंजूलता के सम्मान होने पर परिवार के सदस्यों शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।


Post a Comment