अमरोहा के दीपक कुमार भोला को "रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क अमरोहा
उत्तर प्रदेश की अमरोहा जिले के नवोदित साहित्यकार ...दीपक कुमार भोला को ...राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" के नेतृत्व में नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व वीर रस के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित होने पर "रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान २०२४ से सम्मानित किया गया।
राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में देश - विदेश से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 175 श्रेष्ठ साहित्यकारों को रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है।
नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मानित किया गया हैजिसमें ...भोला जी...को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व अच्छे समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं। इसके अतिरिक्त... भोला जी ...को ``भारत माता अभिनंदन सम्मान 2024 ``से भी अलंकृत किया गया है
रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान २०२४ के आयोजक/संयोजक ने कहा कि - दीपक कुमार भोला की रचनाएं पढ़ते ही मन व हृदय को स्पर्श कर जाती है, इनके जैसे साहित्यकार ही समाज में परिवर्तन के वाहक बनकर,अपने जड़ों से जुड़कर व सनातन संस्कृति को प्रचारित करके भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे"
नमो फाउंडेशन सिंगरौली इकाई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों सहित विदेश के प्रतिभागी भी शामिल हुए थे।
इस प्रतियोगिता में नवोदित साहियकारों के साथ कई दर्जन वरिष्ठ व अंतर्राष्ट्रीय पहचान वाले साहित्यकार जुड़े, जो नमो फाउंडेशन व आयोजक राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" के लिए बहुत गर्व की बात है।
इस सम्मान में दीपक कुमार भोला को चयनित होने पर नमो फाउंडेशन सिंगरौली के जिला मंत्री व आयोजक राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।



Post a Comment