जौनपुर: दो तस्कर गिरफ्तार, एक कुन्तल 40 किलो गांजा बरामद,

 जौनपुर: दो तस्कर गिरफ्तार, एक कुन्तल 40 किलो गांजा बरामद

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा राजकुमार यादव, खुटहन जौनपुर 

                       


            

जौनपुर।जिले के थाना खुटहन पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गाँजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा अपाची मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। 

            आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस नगर ने बताया किा खुटहन पुलिस द्वारा सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने लगे, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद व प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन बताएं। दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में 08 पैकेट गांजा, 03 मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 नकदी बरामद हुई। पिंटू निषाद से कड़ाई से पूंछताछ की गई तो बताया गया कि अपने घर के बाहर करकट में भूंसे के अन्दर 04 बड़े बोरे में और गांजा रखा हूं। मौके पर पुलिस बल पहुंच कर पिंटू निषाद के घर से गांजे की 04 बोरी व 01 खुले हुए बोरे से 07 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बताया कि बरामद गांजा जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग पैंतीस लाख रूपये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post