श्रीमती शर्वरी अशोक पवार आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की महिला प्रदेश अध्यक्ष होंगी।

श्रीमती शर्वरी अशोक पवार आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की महिला प्रदेश अध्यक्ष होंगी।  
 

 आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश इकाई महाराष्ट्र को मजबूती प्रदान करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शर्वरी अशोक पवार को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र इकाई के महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ प्रमोद वाचस्पति जी के निर्देश तथा प्रदेश संपर्क प्रमुख महाराष्ट्र श्री लुनेश्वर भालेराव जी की संस्तुति तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री संजय कुमार पांडे जी,केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी जी, प्रांतीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम जी, तथा महाराष्ट्र प्रांत के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति तथा विचार विमर्श के उपरांत किया गया है।
 

 
 श्रीमती शर्वरी अशोक पवार आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की महिला प्रदेश अध्यक्ष होंगी।इस पूर्ण विश्वास के साथ की नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शर्वरी अशोक पवार जी द्वारा पूरे प्रदेश में पदाधिकारियों तथा सदस्यों की नियुक्ति यथाशीघ्र करते हुए उसकी एक प्रति राष्ट्रीय कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही महाराष्ट्र के सभी पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान हेतु आप द्वारा यथोचित एवं संभव उपाय किए जाएंगे। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत

Post a Comment

Previous Post Next Post