सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव हुआ संपन्न

 सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव हुआ संपन्न

 वाचस्पति


इंडिया



न्यूज़,
राजकमल मिश्र
महराजगंज,(जौनपुर)
सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा विश्वव्यापी स्वर्वेद  यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसके क्रम में जौनपुर जिला के महराजगंज बाजार में स्वर्वेद यात्रा निकाला गया। लोगों को स्वर्वेद के विषय में बताया गया और साथ-साथ स्वर्वेद महामंदिर के विषय में बताया गया। जिससे संत श्री विज्ञान देव जी महाराज का जो संकल्प है। स्वर्वेद का जो संदेश है हर घर तक पहुंचे लोग महान सदग्रंथ स्वर्वेद को जान सकें।
शारदा प्रसाद सेठ ने बताया कि हम लोगों के परम आराध्य विहंगम योग के प्रणेता अध्यात्म मार्तंड बीस कला विभूषित हिमालयन योगीअनन्त  सद्गुरु सदाफल देव महाराज द्वारा रचित स्वर्वेद विहंगम योग का महान सद ग्रंथ है। जिसमें सद्गुरु प्रभु को जो समाधि में अनुभव प्राप्त हुआ वह सभी स्वर्वेद में उन्होंने लिख दिए हैं इसमें अध्यात्म के सभी गूढ़ रहस्य को उन्होंने सरल शब्दों में परिभाषित कर दिया है। सद्गुरु प्रभु स्वर्वेद में कहते हैं-
सुख शांति सबको मिले,यह उपदेश हमार।
सारा विश्व हमार है, हम हैं सब संसार।।
हम सभी को स्वर्वेद का प्रतिदिन स्वाध्याय करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सद्गुरु प्रभु की कृपा और   सभी गुरु भाइयों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शारदा प्रसाद सेठ,जगदीश विश्वकर्मा,महेंद्र सिंह,,ब्रह्मदेव प्रजापति, रामजीत,आत्माराम उपाध्याय,दयाराम मौर्य,शंभू प्रजापति,राकेश सेठ, संजय विश्वकर्मा, मनोज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सेठ ,मनीष सिंह,आलोक सेठ, मोनू मोदनवाल, प्रेमचंद्र बिंद, आनंद सोनी, दिलीप शर्मा, आनंद मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post