HARI OM SINGH 'SWARAJ'
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने दोनों सदनों विधान सभा और विधान परिषद में आजम खां के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने आजम पर फर्जी मुकदमे लगाने और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और वेल में आ गए। इस कारण सदन को स्थगित भी करना पड़ा।विधान सभा में प्रश्नकाल के पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने आजम खां का मुद्दा उठाया। कहा कि उनका उत्पीड़न हो रहा है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आजम खां का उत्पीड़न कर रही है। अखिलेश ने कहा कि उनको और प्रताड़ित न करे। उन्हें काफी सजा मिल चुकी है। उन पर बदले की भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

Post a Comment