अवधेश मिश्र
जौनपुर
जिले के नगर निकाय चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जा रही हैं जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में जिले के निकाय चुनाव को पूर्णरूप से सकुशल कराने हेतु बीएलओ के सुपर वाइजर के दिशा निर्देशन में बीएलओ द्वारा निकाय चुनाव सम्बन्धित वार्डो में सर्वे कराते हुए छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने व जिनकी मृत्यु हो गई या लड़कियों का ब्याह हो गया उनका नाम मतदाता सूची से काटने का काम सौपा गया। जिसके तहत 2022 की मतदाता सूची तैयार हुई।
बताते चले की नगर परिषद चुनाव अंतर्गत ईसापुर वार्ड संख्या 2 में सम्मिलित मोहल्ला सुल्तानपुर हाय भाग संख्या 39 में मकान संख्या 42, 70, एवं भाग संख्या 40 में मकान संख्या न.90, 93, 95, 99, 100, 101, 105, 106, 110, 111, 118, 140, 143, में गंभीर अनियमितता की सम्भावना प्रतीत हो रही हैं ऐसी दशा में मतदाता सूची में दर्ज उक्त ईसापुर वार्ड संख्या 2 के भाग संख्या 39 व 40 के सम्पूर्ण भवनों की पुनः जाँच कराए जाना अति आवश्यक है ताकि निकाय चुनाव सम्बन्धित कोई अनियमितता न होने पाये। वहीं 2022 की जारी मतदाता सूची को देखा जाए तो सुल्तानपुर हाय के भाग संख्या 39, 40 में वर्तमान सूची अनुसार लगभग 500 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाया गया है, जिसके कारण कुछ प्रत्याशियों में चर्चा का माहौल बना हुआ हैं कि मतदाता सूची में इतने अधिक लोगों का नाम कैसे दर्ज हो गया। वहीं चर्चाए यह भी हैं कि यदि सूची में बढ़े मतदाताओं के आधार का मिलान कराया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, जो जाँच का विषय हैं।

Post a Comment