पंचायत चुनाव में रालोद पूरे प्रदेश मे मैदान में नजर आएगा। बूथस्तर तक संगठन का विस्तार किया जायेगा-राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम मद्धेशिया श्रावस्ती
श्रावस्ती।भिंगा नगर स्थित आदित्य पैलेस में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने की।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव में रालोद पूरे प्रदेश मे मैदान में नजर आएगा। बूथस्तर तक संगठन का विस्तार किया जायेगा। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तथा बुंदेलखंड में भी संगठन मजबूती से खड़ा होगावाहनों के लंबे काफिले के साथ राष्ट्रीय महासचिव ने जिले में प्रवेश किया तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अनेकों जगह पर उनका स्वागत किया। भंगहा मोड़, खरगोड़ा मोड़, भिनगा में फूल माला पहनकर कार्यकर्ताओं ने अपना उत्साह व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन का दौर है इसमें हम जितना मजबूत होंगे, उतनी ही भागीदारी बढ़ेगी। एन डी ए सरकार के साथ हम अपने एजेंडे के साथ गए हैं। किसानो के उत्थान के लिए रालोद काम लगातार काम कर रही है। पहले हम आंदोलन छेढ़ते थे। अब बात से किसानों का समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। गांव-गांव, बिखरे चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह के कार्यकर्ताओं को समेटना है और संगठन की मजबूती के लिए जुटना है इस दौरान कांग्रेस छोड़कर हरि नारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार कश्यप और राजेश कुमार यादव ने रालोद की सदस्यता ली। पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा तमिलनाडु सरकार किसानो का विरोध कर रही है। कांग्रेस के राहुल गांधी और और मुखिया अखिलेश यादव मौन है, उनका दोहरा चरित्र हैविधानसभा चुनाव में भिनगा से दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के बाद जिस सीट पर हम मजबूत होंगे। वहां के लिए दावेदारी करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष पी के पाठक क्षेत्रीय महासचिव प्रसाद शिव प्रसाद द्विवेदी ,प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हसीना बेगम, प्रदेश सचिव सैयद अली साहब शाह मौजूद रहे।

Post a Comment