योगेश यादव हत्याकांड के फरार दो आरोपी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार


Dharmendra Seth 

जौनपुर -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में एच.एस. योगेश यादव को दिनांक 12/12/22 को गोली मारकर हत्या करने वाले वांछित अभियुक्तों 1.विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर 2.शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र नन्हे शुक्ला उर्फ अजय प्रकाश शुक्ला नि0 ग्राम मछलीगाँव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर सरोखनपुर हाईवे पुलिया के नीचे से दिनांक 15/12/22 को प्र0नि0 संतोष कुमार पांडेय व हमराही कर्मचारीगणों के द्वारा योगेश यादव हत्याकांड से सम्बन्धित हत्या मे प्रयोग की गयी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार  करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं हत्या मे शामिल अन्य  दो अभियुक्तों 1.पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ बन्टी (ग्राम प्रधान पट्टी दयाल थाना बदलापुर जौनपुर 2.काजू दूबे पुत्र सुनील दूबे पुत्रगण सुनील दुबे नि0गण पट्टी दयाल थाना बदलापुर की तलाश जारी है।   



योगेश यादव हत्याकांड के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संतोष कुमार पाण्डेय, हे0का0 अमित सिंह थाना बदलापुर जौनपुर, का0 आशुतोष तिवारी थाना बदलापुर जौनपुर शामिल रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post