JAY CHAND
वाराणसी
केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री डा. एल मुरूगन बुधवार को बीएचयू के एम्फी थियेटर में आयोजित काशी-तमिल संगमम में पहुंचे। उन्होंने आयोजन की सराहना की। बोले, इसके माध्यम से काशी व तमिलनाडु के संबंध और मजबूत होंगे। वहीं तमिलनाडु के कपड़ा कारीगर काशी से बेहतरीन अनुभव लेकर जा रहे हैं।
काशी तमिल संगमम 16 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को करूर, नामक्कल, सलेम, इरोड, तिरुपुर से कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमी व कारीगर वाराणसी आए और सम्मेलन में भाग लिया। तमिलनाडु से आए कपड़ा उद्योग से जुड़े कारीगर, उद्यमी और निर्यातक यहां आयोजित टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में भी हिस्सा ले रहे हैं, जो काशी तमिल संगमम के तहत ही आयोजित किया जा रहा है। यहां से प्राप्त किया गया अनुभव तमिलनाडु में कपड़ा उद्योग के उन्नति में सहायक साबित होगा।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि भरतियार के भारतीय दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में काशी तमिल संगमम् का आयोजन किया गया है। कांची और काशी में सिल्क की साड़ियों में एक जैसी समानताएं हैं। उन्होंने काशी और तमिलनाडु के बीच एक नई रेल सेवा की घोषणा के लिए रेल मंत्री की सराहना की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भरतियार के सम्मान में पीठ स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की।

Post a Comment