*सीतापुर के मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या*
*थाना परिसर में बने सरकारी आवास में हुई घटना, मची अफरा तफरी, चर्चाओं का बाजार गर्म*
वाचस्पति इंडिया न्यूज
शरद कपूर सीतापुर
शुक्रवार की प्रातः जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा के द्वारा सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर लेने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा तत्काल मछरेहटा थाना क्षेत्र में पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा
++++++++++++++++++++
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर में जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर मछरेहटा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा मनोज कुमार सिंह ने थाने में ही बने सरकारी आवास में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गली की आवाज सुनते ही थाना परिसर में सनसनी फाइल गई और भगदड़ सी मच गई आनन फानन में लोग व वहां पर तैनात सिपाही व अन्य कर्मी दरोगा मनोज कुमार सिंह के सरकारी आवास में पहुंचे जहां वह खून से लथपथ पड़े हुए थे, तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय सीतापुर के लिए रेफर कर दिया सीतापुर जिला चिकित्सालय में पुलिस वालों का हम का पहले ही जमा हो चुका था मनोज कुमार सिंह का खून से लथपथ शरीर जब पुलिस वाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पर तैनात वरिष्ठ चिकित्साकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दरोगा मनोज कुमार सिंह के द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से मनोज कुमार सिंह कुछ परेशान सा चल रहे थे। उधर पुलिस सूत्रों की माने तो उनका कुछ दिन पहले मछरेहटा थाने के एस एच ओ से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था लेकिन घटना के पीछे क्या कारण है इसका अभी खुलासा होना बाकी है। घटना के संबंध में कहा यह दिए जा रहा है कि मृतक मनोज कुमार सिंह का अपने अधीनस्थ सिपाहियों के साथ भी व्यवहार कोई बहुत अच्छा नहीं था।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मृतक दारोगा के परिजनों को दे दी गई है, वह लोग शीघ्र ही सीतापुर पहुंच रहे हैं उधर पुलिस ने चौक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन एक तैनात दरोगा ने ऑन ड्यूटी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी होना बाकी है ।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह आ गई जो एक दरोगा को आत्महत्या करनी पड़ी।

Post a Comment