*आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया*
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती
आर्य समाज गिलौला में हिंदू नव वर्ष वा आर्य समाज स्थापना दिवस मनाया गया। प्रातः काल बृहत यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके यजमान आर्य समाज के संरक्षक श्री सुरेंद्र कुमार रस्तोगी व गुरुकुल विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री एस डी गुप्त थे। कार्यक्रम प्रारंभ श्री प्रकाश चंद्र प्रमुख प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित करके किया आर्य समाज मंदिर पर ओम ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री एस डी गुप्ता के द्वारा किया गया।
गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य श्री अमरेशधर द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का हिंदू युवा पाश्चात्य संस्कृति की चका चौंध में अपनी संस्कृति सभ्यता को भूलता जा रहा है आर्य समाज के प्रधान श्री जयप्रकाश पटवा ने कहा कि आज से 149 वर्ष पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती ने हिंदू धर्म में व्याप्त छुआछूत उच्च नीच अंधविश्वास आदि बुराइयों को दूर करने के लिए आर्य समाज की स्थापना आज ही के दिन मुंबई महानगरी में की थी। तब से लेकर आज तक आर्य समाज अपने प्रचार के माध्यम से समाज सुधार के कार्य में लगा हुआ है सभा को आर्य समाज के मंत्री श्री वेद भूषण गुप्त व दुर्गेश गुप्त में भी संबोधित किया कार्यक्रम में नगर के गण मन ने नागरिक आर्य समाज के पदाधिकारी श्री राम कुमार पटवा प्रमोद कुमार गुप्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता सर्वेश कुमार पटवा नीरज पटवा सुरेश कुमार जायसवाल विनोद कुमार गुप्ता चंद्रप्रकाश पटवा निरंजन पटवा आर्य सभासद वा सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment