*सुर्खियां आज की......*आवश्यक समाचार
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
जयचंद वाराणसी-
*PM मोदी पूजा अर्चना के बाद आज करेंगे नामांकन, PM के नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,NDA के नेता रहेंगे उपस्थित !!*
*नामांकन के बाद PM रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे !!*
*PM मोदी काशी से झारखंड के कोडरमा जायेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे !!*
****
लखनऊ-
CM योगी PM मोदी के साथ उनके नामांकन और अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे, काशी के बाद अमेठी के जगदीशपुर,अयोध्या लोकसभा के दरियाबाद और सायंकाल लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे !!
****
लखनऊ- DCM केशव मौर्य आज बाराबंकी,बस्ती और अम्बेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे !!
****
दिल्ली- HM अमित शाह आज बंगाल के बनगाँव और उलूबेरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे !!
****
लखनऊ- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे !!
****
लखनऊ- DCM ब्रजेश पाठक आज लखनऊ में रक्षा मंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,सायंकाल अवध चौराहे पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे !!
****
लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जालौन और झाँसी में जनसभा को संबोधित करेंगे !!
****
लखनऊ- बसपा सुप्रीमो मायावती आज झाँसी में जनसभा को संबोधित करेंगी !!
****
लखनऊ- कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी आज अमेठी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी !!
****
दिल्ली- लोकसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन,इस चरण 57 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा !!
****
मुंबई- मुंबई में तेज आंधी तूफ़ान से कल घाटकोपर इलाक़े में 14 लोगों को मृत्यु हो गई,दर्जनों घायल !!
****
मौसम-
उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में गर्म हवा का प्रकोप रहेगा,दक्षिण भारत में तपिश और बढ़ेगी !!

Post a Comment