त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह

त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह

आइडियल इंडिया न्यूज
राजकमल मिश्र

महराजगंज,जौनपुर

क्षेत्र के लोहिन्दा चौराहे पर स्थित अखण्ड राजपूताना सेवा संघ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह के नेतृत्व में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्ति आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप, वीरता, दृढ़ता और स्वतंत्रता के प्रति अडिग समर्पण के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप ने एक सम्राट होने से कहीं अधिक अन्याय और अत्याचार के प्रति प्रतिरोध का प्रतिनिधित्व किया था।
आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं हम महाराणा प्रताप द्वारा प्रदत्त शाश्वत मूल्यों पर भी विचार करें। उनका उदाहरण हमें कठिनाई का सामना करते समय साहस रखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अखिलेश सिंह ने किया।इस मौके पर अशोक कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष महराजगंज,अरूण कुमार सिंह (पूर्व प्रधान),शिव बाबा सिंगरामऊ,कुंवर देवेश देव सिंह,सजल सिंह, श्याम राज सिंह,आजाद सिंह (प्रधान),उमाप्रताप सिंह,अरुण दूबे आचार्य,राय साहब सिंह,रमेश सिंह,जगदीश उपाध्याय,श्याम मिश्र,दीपक मिश्र,आशुतोष सिंह (पत्रकार) सहित अन्य बहुत से लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post