राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे की नेतृत्व में मेंहनगर इकाई के सभी पत्रकारों का किया गया सम्मान
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के आवास घोरठ जाफरपुर में बैठक संपन्न
2 अक्टूबर को संगठन के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के विषय में किया गया विचार विमर्श
आजमगढ़ - आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में उनके निजी आवास घोरठ जाफरपुर में एक बैठक संपन्न हुआ | बैठक में 2 अक्टूबर को संगठन के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के विषय में विचार विमर्श हुआ | विचार विमर्श के बाद आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्थापना दिवस जिला इकाई आजमगढ़ द्वारा कार्यक्रम तरवा ब्लॉक सभागार में निर्धारित किया गया | इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे, उत्तर प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडे ,जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान द्वारा मेहनगर इकाई के सभी पत्रकार को उनके उत्कृष्ट कार्य पर अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया | राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे ने कहा कि जिस प्रकार डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है उसी प्रकार पत्रकार समाज को नया रूप देता है | उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के अनेकों समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं |
अपने काम को करते समय पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियों आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते | स्थापना दिवस की चर्चा पत्रकारों के सम्मान के सभी पदाधिकारी ने किया प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडे ने बताया कि मेहनगर तहसील इकाई द्वारा बहुत ही मजबूती के साथ पत्रकारों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने का कार्य करता है मेहनगर तहसील संरक्षक विशाल सिंह और तहसील अध्यक्ष रामसुंदर गौड़ ने बताया कि प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने जो हम सभी पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य किया है
इससे हम सभी का मनोबल बढ़ा है और हम बराबर पत्रकारों की मान सम्मान एवं उनके हितों की लड़ाई लड़ने का कार्य करूंगा इसके बाद सभी पदाधिकारी जलपान कर बैठक का समापन किया | इस बैठक में मुख्य रूप से आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे,उत्तर प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडे,जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ सरफराज पठान, मेहनगर इकाई से तहसील संरक्षक विशाल सिंह, तहसील अध्यक्ष डॉक्टर रामसुंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता, तहसील सचिव सूरज सिंह मौजूद रहे |







Post a Comment