निर्विरोध गोरखपुर मंडल अध्यक्ष भारतीय जीवन बीमा निगम आलोक कुमार पाठक को राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज पाण्डेय आजमगढ़
आजमगढ़।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा श्री आलोक कुमार पाठक मुख्य जीवन बीमा सलाहकार एवं निर्विरोध गोरखपुर मंडल अध्यक्ष मंडल भारतीय जीवन बीमा निगम के रैदोपुर स्थित कार्यालय पहुंचकर निर्विरोध गोरखपुर मंडल अध्यक्ष भारतीय जीवन बीमा निगम को राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने सम्मान पत्र एवं संगठन की वार्षिक पत्रिका एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा अंग वस्त्रम मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि आलोक पाठक ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में गरीबों मजलूमों की मदद करने का काम किया एवं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रुचि लेने के कारण इन्हें सम्मानित किया गया है ।वही जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि आलोक पाठक जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं ।इनका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष योगदान रहता है ।अपने सम्मान से अभिभूत निर्विरोध गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार पाठक ने कहा कि संगठन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति में आभार प्रकट करता हूं। भविष्य में संगठन की जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।




Post a Comment