आरोप, मंडलीय जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड धारक से मांगे गए पैतीस हजार।
मरीज शिकायत करें तो किस से करें, जिला अस्पताल के अधीक्षक के ऊपर ही लगा है आरोप।
आइडियल इंडिया न्यूज़
कासिम आजमी शिखा रावत आजमगढ़
आजमगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को मंडलीय जिला अस्पताल में पलीता लगाने में लगे हैं। हालात ये है कि जिले में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के बदले अवैध धन उगाही किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया जब जिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में बेड नम्बर 15 पर भर्ती बृद्ध महिला के स्वजनो ने आरोप लगाया की आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद डॉक्टरों ने मरीज का इलाज नहीं कर रहे है और पैतीस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
वीडियो देखें
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ की रहने वाली 72 वर्षीय चंद्रावती उपाध्याय पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र नाथ उपाध्याय कमर में चोट लगने के कारण कूल्हे में फैक्चर होने पर स्वजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां पर ऑर्थो सर्जन द्वारा महिला मरीज को देखा गया। महिला मरीज आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती किया गया। वृद्ध महिला मरीज के स्वजनों का का आरोप है कि डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनसे सर्जरी के लिए जरूरी इंप्लांट के लिए रुपए मांगे हैं। रुपए नहीं देने पर पांच दिन तक इलाज व आपरेशन नहीं हुआ। महिला मरीज के स्वजनो का आरोप है कि जिला अस्पताल के कोई श्रीवास्तव डॉक्टर हैं जिनके द्वारा मरीज को देखा जा रहा है लगभग पाँच दिन बीत जाने के बाद भी इलाज और ऑपरेशन नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि उससे कहा गया कि आयुष्मान से लगभग 10 से 15 दिन में इलाज व ऑपरेशन होगा। पूर्व में भी आयुष्मान मित्र द्वारा आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से अवैध धन उगाही का आरोप लगा है।
सबसे अहम बात यह है कि मरीज शिकायत करें तो किस करें जिस डॉक्टर पर यह आरोप लगा है वह जिला अस्पताल के एक अहम अधीक्षक पद पर विराजमान है। आए दिन जिला अस्पताल अपने नए नित्य कारनामों और दुर्व्यवस्थाओं के चलते चर्चा का विषय बना रहता है। कभी मरीज व उनके स्वजन से इलाज और ऑपरेशन के नाम पर अवैध धन उगाई, मरीज को बाहर से कमीशन युक्त महंगी दवाएं लिखने को लेकर, कभी कागज की तरह पतली रोटी और पानी की तरह दाल को लेकर कभी गंदगी कूड़े कचरे का ढेर और बज बजती नालियों को लेकर, कभी डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता को लेकर, कभी जिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड्स द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता करने को लेकर जहां अन्य जनमानस द्वारा सुरक्षा गार्ड्स द्वारा दुर्व्यवहार और अभद्रता को लेकर जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री से गुहार लगाने को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में आम जनमानस और मरीज दुर्व्यवस्थाओं के शिकार हो रहे हैं। जहां सरकार की मंशा मुक्त और बेहतर इलाज की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


Post a Comment