इजा. ने थानाध्यक्ष बरदह को किया सम्मानित प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

 इजा. ने थानाध्यक्ष बरदह को किया सम्मानित

प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद


आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान
बरदह - आजमगढ़




बरदह आजमगढ़।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय व तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज संदीप यादव ने थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार से मिलकर एसोसिएशन की स्मारिका आइडियल इंडिया व भगवान का प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि प्रशासनिक विभाग में आज के परिवेश में बरदह थानाध्यक्ष के जैसा कुशल व्यक्ति एवं मृदभाषी थानाध्यक्ष मिलना मुश्किल है, जिनके द्वारा थाने पर आए पीड़ित जनता की समस्याओं को सुनना तथा उनका हर संभव मदद कर आम जनता को न्याय दिलाना बहुत ही सराहनीय है। जिसके क्रम में आज उन्हें सम्मानित किया गया। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी लोगों को सम्मान करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post