भारतीय किसान यूनियन (किरन) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पुनीत कुमार यादव बने प्रदेश अध्यक्ष

 भारतीय किसान यूनियन (किरन) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पुनीत कुमार यादव बने प्रदेश अध्यक्ष

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

बिन्दु मौर्या,सीतापुर 

             


सीतापुर । भारतीय किसान यूनियन (किरन) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम संगठनात्मक बदलाव करते हुए पुनीत कुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव द्वारा सौंपी गई है।

यह निर्णय किसान हितों में पुनीत कुमार यादव के सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (किरन) नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि पुनीत कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और किसान भाइयों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई और तेज़ होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post