काव्यसृजन न्यास व अखिल भारतीय काव्य मंच मैदान में।उतरी डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी जी के सम्मान में

 काव्यसृजन न्यास व अखिल भारतीय काव्य मंच मैदान में।उतरी डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी जी के सम्मान में

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
बालासाहेब पाटिल कल्याण महाराष्ट्र 

                


        काव्यसृजन न्यास व अखिल भारतीय काव्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली से पधारे डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी जी के सम्मान में एक भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन मौलाना अबुल कलाम आजाद हाल सांताक्रुज ईस्ट मुम्बई में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता आ.हौसिला प्रसाद अन्वेषी जी की व संचालन आ.ओमप्रकाश तिवारी जी ने बहुत ही सधे हुए अंदाज में किया। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि आदि से मंच सुशोभित हो रहा था। मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि क्रमशः डॉ दयानंद तिवारी,निडर जौनपुरी,सौ.कुसुम तिवारी "झल्ली" मंच पर विराजमान रहीं। संस्था ने अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।कवियों ने अपने शब्दों से किया।
      सरस्वती पूजन वंदन के उपरांत आयोजन को गरिमामयी बनाया वरिष्ठ कवि आ.त्रिलोचन सिंह अरोरा,रवि यादव, मुरलीधर पाण्डेय,गोपाल गुप्त, "आत्मिक"श्रीधर मिश्र, लालबहादुर यादव कमल,रामजी कनौजिया,हौसिला प्रसाद "अन्वेषी",निडर जौनपुरी,प्रो.दयानंद तिवारी, डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी,पं.जमदग्निपुरी,आनंद पाण्डेय "केवल",युवा कवि श्याम तिवारी,विनय अथवाल, कवयित्री लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी", अर्चना झा, कुसुम तिवारी "झल्ली" आदि ने उपस्थित श्रोताओं को अपनी बहुविधीय रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।
     आयोजन अध्यक्ष हौसिला प्रसाद अन्वेषी जी ने बहुत ही गहराई से सभी रचनाकारों की रचनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की।और सबका उत्साह वर्धन किया। अतिथियों ने आयोजन की व आयोजकों की सराहना की।अल्प समय में एक सुंदर व सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। सरस्वती वंदना "आत्मिक"श्रीधर मिश्र ने की,आशिर्वचन डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी,प्रो.दयानंद तिवारी,निडर जौनपुरी, कुसुम तिवारी "झल्ली" जी ने दिया।आभार संस्था उप सचिव आनंद पाण्डेय "केवल"ने प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post