अधिवक्ताओं ने दिया केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन, टोल फ्री करने की मांग
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर,अयोध्या
अयोध्या। अधिवक्ताओं सहित सभी जिलावासियों के लिए टोल मुक्त अयोध्या बनाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देते समय फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री व पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा अयोध्या वासियों का टोल मुक्त न हुआ तो अधिवक्ता व अयोध्यावासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बार एसोसिएशन अयोध्या पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जिस तरह से बस्ती टोल प्लाजा सहित तमाम जिलों में टोल टैक्स की छूट दी गई है उसी आधार पर अयोध्या वासियों को भी टोल मुक्त किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन नंदवंशी ने कहा कि जब व्यक्ति गाड़ी खरीदने पर एक बार टैक्स दे देता है तो बार-बार क्यों टैक्स दे या खुली लूट सरकार की है। ज्ञापन देने वालों में सपा प्रदेश सचिव शावेश जाफरी, मौलिक अधिकार पार्टी की कंचन यादव, विनोद कुमार, अमर अग्रवाल, विनय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष पारस पांडे, पूर्व महामंत्री विपिन मिश्रा, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, पूर्व मंत्री के.के पटेल, राम शंकर तिवारी, पूर्व प्रधान अशोक कुमार गुप्ता, दीपक सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।

Post a Comment