सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के पिता देवेन्द्र तिवारी की तेरहवीं 16 मई शनिवार को

 सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के पिता देवेन्द्र तिवारी की तेरहवीं 16 मई शनिवार को 


वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक आजमगढ़ 

आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने मेहनाजपुर के निकट ग्राम वरवा के मूल निवासी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धार्मिक कवि पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन के पिता श्रमिक नेता देवेंद्र तिवारी के निधन पर उनके ग्राम वरवा पहुंचकर अपनी बुआ एवं श्रमिक नेता स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी के पुत्रों धार्मिक कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी बबलू दूरसंचार बहरीन सरकार में निदेशक राम मणि तिवारी, पूर्व मुखिया ससबेडा पूर्वी सत्यदेव तिवारी झबलू एवं प्रधानमंत्री जी की विशिष्ट सुरक्षा इकाई एसपीजी में कार्यरत विजय शंकर तिवारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी एक प्रभावशाली श्रमिक नेता के रूप में जाने जाते थे आज उनकी ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है ।

                   

हम ईश्वर से प्राथना करते हैं कि वह अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। वहीं पर उपस्थित उनके पुत्र पूर्व मुखिया सत्यदेव तिवारी झबलू ने अपने पिता स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी के बारे में बताते हुए कहा कि बाबूजी आईइ एल गोमिया में वर्ष 1961 में अपनी सेवा प्रारंभ की तथा 1995 में सेवानिवृत हुए अपने लंबे सेवा कार्यकाल में आई ईएल मजदूर यूनियन के एक प्रभावशाली नेता रहे और श्रमिकों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष रहे आज उनके ना रहने की कमी बहुत ही खल रही है हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। धार्मिक कवि सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन एवं पूर्व मुखिया ने सत्यदेव तिवारी झबलू ने बताया कि हमारे पिता स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी के तेरहवीं का कार्यक्रम दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को मेहनाजपुर के निकट बरवा गांव में आयोजित है , उन्होंने शुभचिंतकों से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देने की अपील की।



Post a Comment

Previous Post Next Post