JAICHAND
वाराणसी
देश भर में शुक्रवार को नहाय खाय के साथ ही डाला छठ पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इसी के साथ गंगा के विभिन्न घाटों पर अपने स्थानों को निर्धारित कर वेदियां बनाने का क्रम शुरू हो गया है। वाराणसी में गंगा निर्मलीकरण हेतु प्रयासरत संस्था नमामि गंगे गंगा विचार मंच के तत्वावधान में छठ पर्व के पूर्व राजघाट से पंच अग्नि अखाड़ा घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
टीम के सदस्यों ने श्रमदान कर सिल्ट से बहुतायात मात्रा में कपड़े, प्लास्टिक, बोतलें आदि कूड़े-कचड़े को बाहर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। स्नान कर रहीं महिलाओं से साबुन शैम्पू का प्रयोग करने से मना किया गया। साथ ही गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। विशाल प्रोटेक्शन फोर्स द्वारा लगाएं गए पम्प से सिल्ट की सफाई की गयी।

Post a Comment