वाचस्पति इंडिया न्यूज़
अनीस अहमद बख्शी एडवोकेट
शहर के सेंट जोसेफ कॉलेज में बृहस्पतिवार को पढ़ाते समय शिक्षक अल्फ्रेड सुमित कुजूर अचानक बेहोश हो गए। आनन बच्चों ने शिक्षकों को बुलाया। शिक्षक और स्कूल प्रशासन के लोग उन्हें बगल स्थित नाजरेथ अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शोक में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है।
प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने बताया कि म्योराबाद ईसाई कॉलोनी निवासी अल्फ्रेड सुमित कुमार ने तीन माह पहले ही स्कूल में ज्वाइन किया था। उनकी मां मोरिन कुजूर भी इसी विद्यालय में हिंदी पढ़ाती थीं, लेकिन वह सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।

Post a Comment