अचलपुर दरगाह ट्रस्ट कमेटी की जानिब से कुल हिंद मुशायरे का कार्यक्रम संपन्न हुआ
अचलपुर दरगाह में कुल हिंद कोमी मुशायरा मरहूम शेख, उस्मान पहलवान ,मरहूम शेख आमिर पहलवान दरगाह खादिम दो अजीम हस्तियों के नाम,
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
सैयद गनी
अचलपुर अमरावती महाराष्ट्र
सोमवार दिनांक 24 अक्टूबर 2022 को अचलपुर हजरत शाह दूल्हा रहमान गाजी, 1052वे उर्स शरीफ के मौके पर दंगल कुश्तियां कव्वालियां संदल मुशायरे का कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से किया गया दरगाह ट्रस्ट कमेटी की जानिब से और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें भारी तादाद में हजरत शाह दूल्हा रहमान गाजी बाबा के चाहने वाले श्रद्धालु भारी संख्या में इन कार्यक्रमों का लाभ मेले का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की तादाद में अचलपुर दरगाह शरीफ में पहुंचे जहां हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग आते-जाते हैं और अपनी अपनी मन्नतें मुरादे लेकर आते हैं इन की मुरादे पूरी हो जाती है वह सरकार के दयार में चादर और फूल चढ़ाकर दर्शन और जियारत करते हैं उर्स शरीफ के मौके पर आज मुशायरे का एक शानदार प्रोग्राम रखा गया जो स्थानीय शायरों ने और बाहरी शायरों ने अपने नातिया हम्द गजलो के कलामों से अचलपुर शहर के जुड़वा नगरी के नागरिकों का दिल जीत लिया एक खुशी का माहौल दिखाई दिया अचलपुर एक ऐतिहासिक शहर है जो हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है
इस मुशायरे के कार्यक्रम के आयोजक फरोज खान पत्रकार इमरान शजर सर दरगाह टर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल कामरान, अब्दुल खालिद, जागीरदार, अब्दुल जमीर, खादिम मोहम्मद रिजवान पहलवान सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद रफीक साहब, एहतेशाम नबिल, मो साजिद फुलारी मुख्य उपस्थिति मुजफ्फर हुसैन सामाजिक कार्यकर्ता चांदूर बाजार तनवीर अहमद सर शायर माजिद अली अचलपुर ,रहमत अली, भारत के मशहूर शायर वाहेद अंसारी, अन्य अचलपुर अंजनगांव अमरावती अनेक जगहों से आए हुए शायरों ने अपने कलाम सुनाएं अचलपुर की जनता ने, बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से उनके कलाम सुने हिंदू मुस्लिम एकता का सबूत अचलपुर की जनता ने पेश किया इस मुशायरे के कार्यक्रम में अचलपुर शहर ही नहीं बल्कि विदर्भ के शायर भी इस मुशायरे में शामिल थे और आपको बता दें कि इस कुल हिंद मुशायरे में सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित थे
अचलपुर में उर्स शरीफ के मौके पर अचलपुर पोलिस प्रशासन का सख्त बंदोबस्त लगाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो सके




Post a Comment