बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़



लेखक, निर्माता और निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। शुक्रवार 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर ली है और बीते 24 घंटे मे जिस तरह से रिलीज के पहले दिन की टिकटें बिकनी शुरू हुई हैं, उससे यही लगता है कि रिलीज के पहले दिन ये देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की कमाई का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। पहले दिन की कमाई के मामले में अभी तक मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहले नंबर पर है जिसने रिलीज के पहले दिन साल साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post