राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्वर पर हुए साइबर अटैक को लेकर बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक एम्स के सर्वर यह हमला चीन से हुआ था। हैकर्स ने 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था। हालांकि अब इन पांचों सर्वर से डाटा वापस हासिल कर लिया गया है। हांगकांग की दो ई-मेल ID से सर्वर पर हुआ था अटैकउल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। यह साइबर अटैक हांगकांग की दो मेल आईडी से किया गया था। मामले में की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन स्ट्रैट्रिक आपरेशंस (आइएफएसओ) को यह जानकारी मिली थी। हमले में इस्तेमाल ईमेल का आइपी एड्रेस हांगकांग आ रहा है। इससे चीन की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में एक मेन मेल आइडी का आइपी एड्रेस 146.196.54.222 है और पता ग्लोबल नेटवर्क, फ्रांसिट लिमिटेड रोड डी/तीन एफ ब्लाक-दो, 62 युआन रोड हांगकांग-00852 है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की सूचना विदेश मंत्रालय को दी थी।
चीन ने हैक किया था एम्स का सर्वर, अधिकारी ने किया खुलासा
VACHASPATI INDIA NEWS
0
Tags
देश
VACHASPATI INDIA NEWS
नमस्कार, मैं Dr. Pramod Vachaspati, Vachaspati India News का संपादक और संस्थापक हूं। मेरे सहयोगी प्रमुख संपादक - संजय पांडेय सरस आजमगढ़ मो.नं 9026888395 , आप सभी की सहायता से हमारा यह न्यूज़ वेबसाइट, सभी भाषा में ऑनलाइन न्यूज़ उपलब्ध कराने वाला एक लोकप्रिय वेबसाइट बन गया है। इसी तरह अपना सहयोग देते रहें और हम आपके लिए नई-नई जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे।[Email Id:- idealvideos1@gmail.com] (Mob:- 9839874112, 9454940905)

Post a Comment