जौनपुर
प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस पर सरकारी अस्पतालों में प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क सेवाएं के अंतर्गत आज 15 दिसम्बर से टी बी मरीजों की पहचान कर आधुनिक एवं सम्पूर्ण उपचार किया जा रहा हैं। इसी क्रम में प्रार्थमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला के प्रभारी डा. अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में डा. विवेक कुमार द्वारा टी बी रोग से संक्रमित मरीजों की जांच व इलाज करते हुए। डा. विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी बी रोगियों की पहचान करते हुए आधुनिक एवं सम्पूर्ण उपचार करते हुए देश के प्रधानमंत्री जी के टी बी मुक्त भारत अभियान को पूर्णतः कामयाब करते हुए उक्त बीमारी को जड़ से समाप्त करते हुए टी बी मुक्त भारत अभियान को साकार करना। वहीं प्रत्येक टी बी रोगियों को पोषण हेतु प्रतिमाह 500 रुपए का आर्थिक लाभ भी दिया जा रहा हैं। प्रतेक माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस पर सभी सरकारी अस्पतालों में टी बी मरीजों को यह सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। नि:क्षय दिवस पर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला पर प्रभारी डा. अरुण कुमार यादव, डा. विवेक कुमार, डा. शबीना, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, एलटी गौरव यादव, धीरज मिश्रा सहित रजनी, प्रमोद यादव, रवि टी बी स्टाप मौजूद रहें।

Post a Comment