HARI OM SINGH Swaraaj Lko
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है,किसान सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं। कर्ज के दबाव में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और कुछ पूंजीपतियों और बड़े उद्योग घरानों के समर्थन में है।अखिलेश ने कहा कि नए सत्र में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है।गन्ना किसानों को अभी पिछले सत्र का भी बकाया भुगतान नहीं हुआ है। मिल मालिकों के दबाव में भाजपा सरकार किसानों से धोखा दे रही है।किसानों से धान की खरीद में भी सरकारी अफसरशाही खेल कर रही है। किसान लुट रहा है और बिचौलिए कमाई कर रहे हैं।
किसान को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है।भाजपा सरकार ने गेंहू और रबी की फसल की बुवाई के लिए डीएपी-यूरिया खाद के अलावा और अन्य कीट नाशक रसायनों की व्यवस्था करने में घोर लापरवाही बरती है।किसान आज मारा-मारा फिर रहा है। प्रदेश में खाद का संकट कम नहीं हो रहा है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध न होने की वजह से बुवाई में देरी हो रही है।

Post a Comment