वाराणसी : रात में शहर की खोज-खबर लेने निकले डीएम एस. राजलिंगम, गरीबों में बांटा कंबल



वाराणसी

 जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार की रात शहर में भ्रमण किया। इस दौरान पटरियों पर सो रहे लोगों में कंबल का वितरण किया। वहीं उन्हें शेल्टर होम में शरण दिलाई। अधिकारियों को हिदायत दी कि खुले आसमान के नीचे रात काटने वालों को रैन बसेरा व शेल्टर होम में आश्रय दिलाया जाए। लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। 

डीएम ने गोलगड्डा, अलईपुर समेत अन्य इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान सड़क की पटरियों व चबूतरों पर सो रहे लोगों में कंबल बांटा। उन्हें रैन बसेरा व आश्रय स्थलों में शरण दिलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने अलईपुर शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया। वहां ठंड से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। वहीं शेल्टर होम में ठहरे हुए लोगों से बात कर उनका हाल जाना। 



उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के पास कमलापति त्रिपाठी स्कूल के निकट फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम की ओर से बनाए गए रैन बसेरा का भी जायजा लिया। यहां बेड खाली होने पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षमता के अनुसार सभी रैन बसेरों में लोगों को रखा जाए। बाहर खुले में रात गुजारने वाले लोगों को रैन बसेरा व शेल्टर होम में शरण दिलाई जाए। इस दौरान अपर नगर आयु, सदर तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post