भगवा हिन्द वाहिनी ने निकाली रामलला की शोभायात्रा

 भगवा हिन्द वाहिनी ने निकाली रामलला की शोभायात्रा


वाचस्पति इन्डिया न्यूज़

ब्यूरो डेस्क मथुरा




रामनवमी पर्व पर भगवा हिन्द वाहिनी ने हनुमान गढ़ी से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा नगर में निकली। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल मिश्रा ने भगवा श्रीराम के चित्र की आरती एवं स्तुति कर किया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
श्रीराम शोभायात्रा ने अमांपुर रोड़ से करतला रोड़, मैन बाजार से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। श्रीराम यात्रा में लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शामिल रहे।
श्रद्धालुओं के द्वारा रामलला के भक्ति गीत और भजन कीर्तन किए गए। शोभायात्रा का लोगो ने फूल वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया।
रामलला की शोभायात्रा में पंडित विशाल मिश्रा, नवल किशोर शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, आदित्य उपाध्याय,  संदीप दीक्षित, अभय चौहान, देव मिश्रा, अभिषेक चौहान, अवनीश कुमार, योगेश श्रीवास्तव, नितिन, बिन्दु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post