उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विकास कार्यों की चर्चा की

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विकास कार्यों की चर्चा की 

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

अखिलेश मिश्र "बागी" मीरजापुर




 मीरजापुर शहर के लालडिग्गी स्थित एक लान में आज 27 मई को सांसद के चुनाव में वोट के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन में आये सभी लोगो को उत्साहित किया,उन्होंने कहा कि सपा सरकार में एक जिला एक माफिया का फार्मूला चलता था, केंद्र सरकार के बिकास कार्यों व मुख्यमंत्री योगी के उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियाओ का बंदूक लेकर चलने और रंगदारी से मुक्त कराकर एक जिला एक प्रोडक्ट का फार्मूला बताया,इस कार्यक्रम के संयोजक दिनेश तिवारी व नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्र ने सभी को फोन कर कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया जिस पर जिले के दूर दराज गांवो से हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ,कार्यक्रम को प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल ने भी सम्बोधित किया और अपनी पत्नी अपना दल प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के विकास का लेखा जोखा देते हुए प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए वोट देने की अपील की ,उन्होंने दलीय राजनीति से ऊपर उठकर मीरजापुर के ब्राम्हण नेता पं.उमाकांत मिश्र, पं.लोकपति त्रिपाठी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की तारीफ की ,माँ विंध्यवासिनी के परमभक्त नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्र ने भी आये हुए प्रबुद्व वर्ग को माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया, उन्होंने अपने संबोधन में विंध्य कारीडोर को बात करते हुए कहा कि अगर मां विंध्यवासनी की कृपा हुई तो उनके नाम पर इस जिले का नाम होगा , कार्यक्रम में आए हुए प्रबुद्ध जनों को और मीडिया बंधुओ को उन्होंने धन्यवाद दिया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंद्र बहादुर पाण्डेय, राजपति ओझा, प्रदीप पाठक , महेंद्र शुक्ला,नरेश शर्मा,अंशुमाली मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र "मोंटी" , आशीष मिश्रा , भावेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post