पत्रकार की हत्या पर पत्रकारों ने शोक सभा कर व्यक्त की संवेदना
केदारनाथ सिंह भूलेश्वर पुष्कर बदलापुर जौनपुर
बदलापुर जौनपुर
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरान गंज बाजार में सोम वार को अज्ञात बदमासो ने सबरहद गांव. निवासी पत्र कार आशुतोष श्रीवास्तव के ऊपर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। जिससे पत्रकारों में सुरक्षा को लेकर रोष व्याप्त है। मंगल वार को बदलापुर प्रेस क्लब तहसील इकाई के पत्रकारों ने इकाई संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्र कार केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा की।
जिसमें मृतक की आत्मा की शांति रखकर उनके परिवारी जनों को सदमे से उबरने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार की हत्या प्रशा सन की नकारापन को दर्शाता है।इस अवसरपर इकाई के पत्रकार बी पुष्कर नरेंद्र शर्मा चंदन निगम अनिल शर्मा मौजूद रहे।


Post a Comment