मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

 मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

वाचस्पति इडिया न्यूज

अखिलेश मिश्र "बागी" मीरजापुर 


मीरजापुर 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मां विंध्यवासिनी स्वश्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर हाल में मेडिकल कालेज के द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रक्तदाताओ व रक्तदान से सम्बन्धित स्वयं सेवी संगठनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिलाधिकारी ने सभी रक्तदाताओ की प्रशंसा करते हुये कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है समाज के हर व्यक्ति रक्तदान के लिये आगे आने की आवश्यकता हैं इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई भी कार्य नही हैं। इसके पूर्व वंदना राय तथा दिव्या मिश्रा द्वारा बैच तथा अंग वस्त्रम दे कर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया, मंच का संचालन राम कुमार गुप्ता जन संपर्क अधिकारी द्वारा किया गया। प्रमुख अधीक्षक डा.तरूण सिंह के द्वारा सम्मान समारोह में आए हुए रक्तदाताओं तथा रक्तदाता संस्थाओ इनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया तथा समरोह में आने के लिए धन्यवाद दिया अक्टूबर से जून तक सबसे ज्यादा रक्तदान कराने वाले संस्था श्रीसाईं परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता तथा सचिव सीए विकास मिश्रा तथा उनकी टीम को प्रथम स्थान आने पर मोमेंटो, सार्टिफिकेट तथा अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया द्वितीय स्थान विंध्य फाऊंडेशन ट्रस्ट तथा तृतीय स्थान राबिन हुड आर्मी को मोमेंटो तथा  अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया सोनभद्र जनपद से प्रयास फाउन्डेशन के सचिव दिलीप दुबे, राउंड टेबल मिर्जापुर, बिनानी पीजी कालेज, के.वी.पी.जी कालेज, कछवा क्रिस्चियन हास्पिटल शिवाय फाउंडेशन, राहुल चंद जैन, जगदीश कुमार, दिव्या मिश्रा, अमर उजाला फाउंडेशन, हिंदुस्तान न्यूज, डाक्टर भूपेंद्र सिंह, वंदना राय आदि को सर्टिफिकेट तथा अंगस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post