जसकीर्ति तनेजा बनी इनरव्हील क्लबओबरा की अध्यक्ष
आइडियल इंडिया न्यूज़
अरविंद सोनी ओबरा सोनभद्र
ओबरा सोनभद्र। इनरव्हील क्लब ने सफलतापूर्वक तीसरा स्थापना समारोह रविवार को आयोजित किया। जिसमें सर्व सहमति से जसकिर्ति तनेजा को औपचारिक रूप से अध्यक्ष और प्रियंका सिंह को सचिव बनाया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष नीतू सिंह ने भी समारोह में भाग लिया और साथ ही क्लब की आईएसओ भी बनीं। जूली सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समारोह की संचालन शबनम और अर्चना ने की। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों ने क्लब में शामिल होकर इसकी सदस्यता ग्रहण की। क्लब ने कई सफल परियोजनाओं को पूरा किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं। किडीज़ केयर इंग्लिश स्कूल में 2 लड़कियों को मुफ्त प्रवेश दिलाया गया और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी अध्यक्ष जसकिर्ति तनेजा ने उठाई।
एक सौंदर्य प्रसाधन केंद्र की शुरुआत में मदद की गई और महिला सशक्तिकरण में योगदान दिया गया।
अध्यक्ष जसकिर्ति तनेजा ने क्लब में नए सदस्यों को प्रस्तुत किया और आईएसओ नीतू सिंह ने पिछले वर्ष की सफल परियोजनाओं के बारे में बताया। इस समारोह ने इनरव्हील क्लब ओबरा के लिए एक नए युग की शुरुआत की है, और हमें उम्मीद है कि आगे भी क्लब इसी तरह सामाजिक कार्यों में अग्रणी बना रहेगा। किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक अमरदीप सिंह ने सभी नव नियुक्त क्लब मेंबर्स को सनद देकर सम्मानित किया, और क्लब के दिन प्रतिदिन उन्नयन पर भरोसा जताया।

Post a Comment