द मेंटर्स एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे अभियान *शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी* के तहत वृहद पौधरोपण किया गया।

द मेंटर्स एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे अभियान *शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी* के तहत वृहद पौधरोपण किया गया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा पौधारोपण कर इस अभियान की हुई शुरूआत

आइडियल इंडिया न्यूज़
डा आर पी विश्वकर्मा जौनपुर

द मेंटर्स एकेडमी, जौनपुर एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान है जहाँ नौवीं से ही NEET और JEE की तैयारी कराई जाती है, इसके संस्थापक वीरेश सर और नेहा मैम हैं जो रक्षा मंत्रालय में ऑफिसर पद पर पदस्थ थे। दोनों ही IIT से हैं। इस मुहिम का उद्देश्य जौनपुर के लोगों को जगाना और अपने शहर और जन्मभूमि के लिए अपना कर्तव्य याद दिलाना है। आज नईगंज कुमार पेट्रोल पंप से तारापुर कॉलोनी तक पौधारोपण किया गया जिसे सफल बनाने में द मेंटर्स एकेडमी के होनहार बच्चों का भी बड़ा योगदान रहा। जिलाधिकारी ने संस्थान और बच्चों के प्रयास को एक सराहनीय कदम बताया |जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को अपने घर पर और अपने आसपास भी पौधारोपण करने के लिए कहा जिससे पर्यावरण हरा भरा बना रहे |प्लांटेशन ड्राइव में जिला वन अधिकारी प्रवीण खरे, अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, रेड क्रॉस सचिव डा मनोज वत्स, वीरेश सिंह नेहा वीरेश सिंह, प्रवीण सिंह, रवि सिंह, अंकुश यादव, नीरज सिंह वन छेत्राधिकारी शालिनी चौरसिया, नगर निगम और अन्य विभागों ने भी अपना सहयोग दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post