काव्य -कला- संस्कृति संगम एवं विशेष मानद/मानद सम्मान समारोह -2024

 मिशन जामवंत से हनुमान जी द्वारा महामना मालवीय -अटल स्मृति काव्य -कला- संस्कृति संगम एवं विशेष मानद/मानद सम्मान समारोह -2024

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

डा एस के गुप्ता गाजीपुर 



      गाजीपुर जिला अन्तर्गत सिद्धेश्वर नगर कालोनी, लंका में दिनांक 24 नवम्बर 2024, रविवार को, पूर्वाह्न् -11बजे से मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में महामना मालवीय -अटल स्मृति काव्य -कला-संस्कृति संगम का आयोजन होगा। जिसमें मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा सहभागिता निभाया जाएगा। ख्यातिलब्ध हास्य व्यंग कवि एवं मंच संचालक कवि विजय कुमार मधुरेश को विगत 16 नवम्बर 2024 को काशी में आयोजित काशी हिन्दी विद्यापीठ के नवीन स्थापना विशेष मानद/ मानद सम्मान समारोह में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहने वाले कवि विजय कुमार मधुरेश को काशी हिन्दी विद्यापीठ के उप कुलपति डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश के कर कमलों द्वारा विद्या - वाचस्पति विशेष मानद सम्मान भेंट किया जाएगा।

      उक्त अवसर पर काव्य संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। समस्त काव्य/कला प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post