डॉ.अरूणा पाठक आभा को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् महिला शाखा का राष्ट्रीय संयोजिका एवं मुख्य महासचिव मनोनीत किया गया -
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
जयचंद वाराणसी
वाराणसी। काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर के दिशा-निर्देशन में काशी हिन्दी विद्यापीठ से सम्बद्ध अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वाचस्पति एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ.वीना सिंह रागी से विचार विमर्श के उपरांत डॉ.अरूणा पाठक आभा धर्मपत्नी प्रदीप पाठक निवासी रीवा, मध्य प्रदेश को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् महिला शाखा का तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय संयोजिका एवं मुख्य महासचिव मनोनीत किया है। डॉ.अरूणा पाठक आभा के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।


Post a Comment