सार्थक सोच सकारात्मक पहल करने से ही मानव जीवन की सार्थकता है -

 सार्थक सोच सकारात्मक पहल करने से ही मानव जीवन की सार्थकता है - 

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

जयचंद वाराणसी 






काशी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज - पीठाधीश्वर आदि शंकराचार्य महासंस्थानम का आशिर्वाद अपने नकखीघाट, पहाड़ियां, वाराणसी आवास पर प्राप्त किए काशी हिन्दी विद्यापीठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी संरक्षक/सदस्य एवं सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश। उक्त अवसर पर अनेकों सन्त समाज के साथ शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि सन्त समाज मिले बड़ भागा, सन्त समाज और अपने से बड़े श्रेष्ठ लोगों का आशीष, मार्गदर्शन लेते रहने पर ही मानव जीवन की सार्थकता है। इंसान को सदैव सार्थक सोच सकारात्मक पहल करना चाहिए। निरर्थक सोच नकारात्मक पहल करने वाले लोगों को इहलोक और परलोक दोनों में नारकीय जीवन यापन करने को बाध्य होना पड़ता है। सन्त समाज के सेवा में शरद श्रीवास्तव सहित श्रीवास्तव परिवार एवं मित्रमंडली सक्रीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post