कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना अंतर्गत पांच सत्र के प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण मार्कण्डेय आईटीआई चौबेपुर वाराणसी में प्रारंभ
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा संजय पांडेय सरस आजमगढ़
मंडलीय ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र आहोपट्टी आजमगढ़ द्वारा जनपद वाराणसी में कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना अंतर्गत पांच सत्र के प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण मार्कण्डेय आईटीआई चौबेपुर वाराणसी में प्रारंभ किया गया प्रशिक्षण दिनांक 11/12/ 2024 से 26 /12 /2024 तक चलेगा प्रशिक्षण शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य द्वारा लाभार्थियों को प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य बताया गया तथा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना में दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे उनके द्वारा भी प्रशिक्षार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया एवं प्रशिक्षण उपरांत उद्योग की स्थापना कर स्वयं रोजगार प्राप्त करना एवं अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया


Post a Comment