अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने साथियों सहित किया श्रद्धांजलि अर्पित
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर
जौनपुर ।महान विधिवेत्ता, राजनीतिक, अर्थशास्त्री, ज्ञान के प्रतीक, प्रखर व्यक्तित्व, युग पुरुष, समाज सुधारक, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षा, समाज एवं स्वास्थ्य से जुड़े सभी सम्मानित साथियों ने अंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव प्रवक्ता बीआरपी इंटर कॉलेज में बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माला चढ़ाकर उनके महान व्यक्तित्व से बच्चों को प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को संवारने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंद्र सेन, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज, प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, योग प्रशिक्षक अरविंद कुमार, राकेश यादव, अनिल कुमार यादव, राम अवधेश विश्वकर्मा विनोद कुमार कनौजिया, दीपक कुमार, श्यामलाल मौर्य, उदय राज यादव, डॉ ध्रुव राज योगी, राजेश कुमार अनिल कुमार कनौजिया प्रभाकर मौर्य आज आदि शिक्षक एवं अन्य सम्मानित साथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा स्थापित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में समता पर आधारित स्थापित सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात करने के रूप में संकल्प लेते हुए शत-शत नमन किया।



Post a Comment