हरित क्रांति के नायक अमरेश पाण्डेय ने लगाया तीन हजार पेड़
एक साल के अथक परिश्रम ने दिखाया रंग
पूरे तीन हजार पेड़ है सुरक्षित
आइडियल इंडिया न्यूज़
चंद्रशेखर पाण्डेय मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद के पहाड़ी खंड के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में महोगनी के 3000 पेड़ लगाकर एक कीर्ति मान स्थापित किया 5 जून 2023 पृथ्वी दिवस के अवसर पर लगाए गए पेड़ आज 1 साल के पूरे हो गए हैं मगर देखने पर ऐसा लगता है कि यह वृक्ष कहीं 5 साल से ऊपर के हैं पांडे जी गुजरात प्रांत के सूरत में एक व्यवसायी के रूप में प्रतिष्ठित हैं मगर उनका गांव का प्रेम कुछ अलग ही है
इसी को देखते हुए उन्होंने यहां पर हरित क्रांति के लिए 3000 वृक्षों को लगाया और समय-समय पर उसकी देखभाल स्वयं आकर करते रहते हैं हमारे संवाददाता से बात करने पर दूरभाष पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार का काम करने पर उनको एक अलग ही आंनद का अनुभव मिलता है मिर्जापुर का यह विकासखंड नाम से ही पहाड़ी प्रतीत होता है और यहां पर बबुल के वृक्षों को छोड़कर अन्य वृक्षों का विकास करना मानो प्रकृति के साथ चुनौती देना है जल का स्तर बहुत नीचे है तालाबों में एक बूंद पानी नहीं बचा है गांव में हर परिवार के लोग समरसेबल लगाकर पृथ्वी का दोहन करने में तत्परता से लगे हुए हैं तो दूसरे तरफ इस समाज सेवी द्वारा इन वृक्षों को लगाकर समाज के लोगों को दर्पण दिखाना है कि देखिए समाज में जन्म होने का यह तात्पर्य नहीं होता है कि केवल हम दोहन करें हम समाज को कुछ दे भी इसका भी दायित्व भी हमारा बनता है,,एक वृक्ष 10 पुत्र के समान,,का आशय पूरा करते हुए समाज को एक नया दिशा एवम जन जागरण का काम करने में पांडे जी सदैव तत्पर रहते हैं अध्यात्म में भी गहरी रोग होने के कारण गांव में एक अच्छे मंदिर का निर्माण भी इन्हीं के हाथों द्वारा किया गया है यह भी समाज के लिए एक अच्छा काम उनके द्वारा किया गया है



Post a Comment