*पिंडरा तहसीलदार विकास कुमार पाण्डेय बने डिप्टी कलेक्टर, सहारनपुर में मिली तैनाती*
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
ऋषभदेव मिश्रा वाराणसी
*वाराणसी*: उत्तर प्रदेश शासन ने पिंडरा तहसीलदार, वाराणसी विकास कुमार पाण्डेय को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। शासनादेश के अनुसार, उन्हें जनपद सहारनपुर में तैनात किया गया है।
विकास कुमार पाण्डेय अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तहसीलदार के रूप में पिंडरा में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनकी पदोन्नति से सहकर्मियों व क्षेत्रीय प्रशासन में हर्ष का माहौल है।
बताया जा रहा है कि वे शीघ्र ही अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।


Post a Comment