ग्राम्या का कवि *सम्मेलन मुशायरा 22 मार्च को

 *ग्राम्या का कवि *सम्मेलन मुशायरा 22 मार्च को 

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

अवधेश मिश्रा जौनपुर




*जौनपुर*। ग्राम्या साहित्यकार कल्याण परिषद की योजनाओं को आकार देने के लिए कल दिनांक  22 मार्च  दिन शनिवार को रात्रि 8:00 बजे स्टेशन रोड स्थित अहियापुरनुक्कड़ पर शिव मंदिर  प्रांगण में अखिल भारतीय आयोजनकिया गया है जिसमें दूर-दूर से कवि एवं शायर प्रतिभाग कर रहे हैं समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर एवं डॉक्टर कौस्तुभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर होंगे उक्त आशय की जानकारी संस्था के संयोजक द्वय आदर्श कुमार एवं सतीश चंद्र शुक्ल सत्पथी के हवाले से दी गई है उक्त मंच  से जनपद स्तरीय अधिकारियों का सम्मान समारोह भी  आयोजित किया गया है सम्मानित  होने वाले अधिकारियों में शैलेन्द्र कुमार क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक आफ इंडिया जौनपुर आयुष श्रीवास्तव ‌देवेश कुमार  अशोक श्रीवास्तव राजीव कुमार रोशन  नरेश कुमार ज्ञान प्रकाश  श्रीमती अल्का प्रकाश पाण्डेय इलाहाबाद  का नाम उल्लेखनीय हैं ।संयोजक द्वय नेजनपद वासियो से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया है। उक्त मंच पर शेष मणि पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक दर्पण का विमोचन भी‌ होना प्रस्तावित है‌।

Post a Comment

Previous Post Next Post