समर सेबल लगाने को लेकर विवाद महिला को किया आग के हवाले महिला झुलसी
वाचस्पति इंडिया न्यूज
बिन्दू मौर्या
खैराबाद सीतापुर विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत रहीमाबाद में समारसेबल पंप को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
ग्राम रहीमाबाद निवासी मो. अहमद और हसरत नामक दो भाइयों ने अपने घर के बाहर समारसेबल पंप लगवाने का काम शुरू किया, जो एक महिला के घर के सामने आ रहा था। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे आग लगा दी। इस हमले में महिला बुरी तरह जल गई।
घटना के बाद महिला को तुरंत खैराबाद सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मछरेहटा चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुँचकर महिला का बयान दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एम्बुलेंस को लेकर लापरवाही
इस बीच स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करने में देरी हुई। महिला के दामाद ने करीब एक घंटे तक फोन पर एम्बुलेंस की बुकिंग के लिए कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही। लंबे इंतजार के बाद एम्बुलेंस मिल पाई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस की समस्या के लिए अपनी ज़िम्मेदारी से इनकार किया है।

Post a Comment