भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई की कार्यकारिणी घोषित

 भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई की कार्यकारिणी घोषित

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर 



व्यापार एवं उद्योग जगत के देशव्यापी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा शीतला धाम चौकियां के एक लॉन में की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रमशः जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू,जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इसी क्रम में चौकिया इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा अपनी कमेटी की घोषणा की गई जिसमें सभी नव चयनित पदाधिकारीयों का मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने माल्यार्पण कर बधाई दी 
मुख्य अतिथि एवं भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश का व्यापारियों के हितों में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो की निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है आप सभी संगठित होकर कार्य करें किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होने दिया जाएगा व्यापारियों से संबंधित जिस भी विभाग की समस्या होगी उसे विभाग से बात करके आपकी समस्या का निवारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा
 इसी क्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी जिला अध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में निरंतर व्यापारी समाज के लिए कार्य कर रहे हैं जिस भी व्यापारी की समस्या होती है चाहे दिन हो या रात वह तत्काल समस्या का समाधान कर देते हैं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह (रिंकू) ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम सभी व्यापारी संगठित रहेंगे तभी हमारा व्यापार सुरक्षित और सुदृढ़ तरीके से काम करेगा जब व्यापार ठीक होगा तो हमारा देश भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा इसी क्रम में अभिषेक यादव ने अपने नवनिर्वाचित टीम के सभी पदाधिकारीयों का स्वागत कर बधाई दी एवं अपने भाषण में कहा कि ये दायित्व जो मुझे संगठन  द्वारा प्राप्त हुआ है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा एवं अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा और कभी भी किसी भी परिस्थिति में व्यापारियों के लिए तन मन धन से सदैव उपस्थित रहूंगा मात्र आप लोग का साथ चाहिए मेरे कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलें उन्होंने कहा जिस तरह से देश आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तो मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उसी तरीके से आप लोग मेरे साथ रहेंगे तो मैं कहीं से भी आपके सम्मान को झुकने नहीं दूंगा
 आगे जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया युवा व्यापारी नेता अमित जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया
कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया
कार्यक्रम की सभी छायाचित्र को कैमरे में कैद मीडिया प्रभारी संतोष कुमार अग्रहरी ने किया
कार्यक्रम के अंत में चौकियां इकाई के सभी पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह,महामंत्री आशीष चौरसिया,उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संयुक्त मंत्री विजय केडिया कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू,अमित जायसवाल,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार अग्रहरी को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया अंत में  नवनियुक्त महामंत्री विराज माली ने आए हुए सभी अतिथियों और व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया 

चौकिया इकाई की कार्यकारिणी की पदाधिकारिययों की घोषणा
अध्यक्ष -          अभिषेक यादव 
महामंत्री-          विराज श्री माली
कोषाध्यक्ष-       नीरज मौर्य 
सह कोषाध्यक्ष-  नितेश मौर्य 
संगठन मंत्री-      अभिषेक जायसवाल, सरोज मौर्य, अमित कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य     
उपाध्यक्ष- रतन सोनकर, चंदन जायसवाल, कैलाश नाथ यादव, चंदन पांडे, प्रेमचंद मौर्य, लालमनि सैनी
नगर मंत्री- राजेश प्रजापति, रविंद्र यादव, शिवम विश्वकर्मा, रमेश चंद्र यादव, कृष्णकांत मौर्य 
मीडिया प्रभारी- शिवम मोदनवाल
संयुक्त मंत्री- विनोद कुमार यादव, कृष्णकांत मौर्य, विनय यादव, अभिजीत यादव, राम हरक यादव, सुनील कुमार गुप्ता
सोशल मीडिया प्रभारी- राजन कुमार
कार्यकारिणी सदस्य- रविंद्र कुमार गुप्ता, कुंदन जायसवाल, राजू गुप्ता, शकील अहमद, अभय, विशाल सोनकर,राज साहू

Post a Comment

Previous Post Next Post